एक सवाल जिसका कोई जवाब नहीं।
कई क्लाइंट जब मुज़से पहली बार मिलते है, तो पूछते है, मुझे कोई ऐसा फंड बताओ जो सबसे बेस्ट हो, अच्छा रिटर्न देता हो, 5 स्टार रेटेड हो,और साथ ही साथ क्लाइंट बोलेगा की अब मे भी खुद गूगल मे सर्च करके देखता हु।
अब ये सारे सवाल के जवाब कुछ यु हो सकते है,
सबसे बेस्ट फंड को ढूंढना बहुत सीम्प्ल है, मगर उसे मेरे नजरिये से देखना है तो, फंड ऐसा होना चाहिए जो आपका गोल आपके समय पर पूर्ण कर सके तो ये बेस्ट फंड है।
अच्छा रिटर्न देता हो,अच्छा रिटर्न हर एक क्लाइंट के लिए अलग अलग हो सकता है। उसे आप समय और आपकी रिस्क कैपेसिटी से जान सकते है।
अगर क्लाइंट यंग है, अच्छी इनकम है। साथ ही साथ वो म्यूच्यूअल फंड को पुरी तरह से समझ रहा है। और लोंग टर्म इन्वेस्टर है। तो स्माल या मिड कैप मे इन्वेस्ट कर सकता है, अगर ऊपर मे से एक भी बात कम है। तो उसे कम वॉलेटाइल फंड लेना चाहिए।
इस तरह यह बात हर उम्र, हर इनकम ग्रुप, हर इन्वेस्टर के लिए लागु होती है।
और हरेक के लिए अच्छी रिटर्न की परिभाषा बदल जाती है।
5 स्टार फंड। ये फंडा ऐसा है की, सबसे पहले जब आप इक्विटी म्यूच्यूअल फंड मे इन्वेस्ट करते है। तो आपको कमसे कम 8 से 10 साल का वक्त देना जरूरी है। और ये 8 से 10 साल मे मे हर केटेगरी के हर एक 5 स्टार फंड हर साल बदलते रहते है।
ऐसा भी होता है की आज का नोंन- परफॉर्मिंग फंड 10 साल बाद 5 स्टार रेटेड हो सकता है और 5 स्टार 10 साल बाद नोन-पेर्फोर्मेर।
जब फंड सिलेक्शन की बात आती है, तो हमेशा आपका डिएट्रीब्यूटर बहुत सारी आपकी और बहुत सारी फंड की बाते ध्यान मे रखके आपके लिए सही फंड चुनने की कोशिश करता है।
डॉक्टर हमेशा आपकी बात सुनकर आपको सही दवाई देते है, वैसे ही डिस्ट्रीब्यूटर आपकी बात सुनकर और समझकर सही फंड देते है।
गूगल आपको आजकी परिस्थिति मे जो अच्छा है वो बताता है, किन्तु फ्यूचर को ध्यान मे नहीं रखता, अगर आप गाडी चला रहे है। और गूगल मैप यूज करते है। तो वो आपको रास्ता बताने मे सहायता करता है। मगर कई बार उस ही रास्ते पर ऐसा गड्डा आता है। की आपको वो रास्ता बदलना पड़ता है। आप गूगल पर जो आज बेस्ट परफॉर्मर है। वो देख पाओगे मगर गड्डे नहीं।
कुल मिलाकर मतलब आपके लिए सही फंड वो ही है, जो आपकी रिस्क प्रोफाइल मे फिट बैठे।
SIP कैसे शुरू करें, कौन से फंड से शुरू करें, कितने समय के लिए करें, SIP शुरू करते वक़्त किन-किन बातों का ध्यान रखें, गोल बेस्ड (बच्चों की एजुकेशन, मैरिज, टैक्स सेविंग, ख़ुद की रिटायमेंट, ड्रीम कार या ड्रीम होम खरीदने के लिए) SIP कैसे शुरू करें। इन सब की जानकारी के लिये आप हमें कभी भी कॉल या व्हाट्सएप कर सकते है।
Contact details:-
Ram Karan [ARN-165158]
[AMFI-Registered Mutual Fund Distributor & Nivesh Partner]
Ladwa,Haryana (136132)
Mob.- 09992378438, 07082860360
Follow us on Facebook https://www.facebook.com/ramkaranofficial?mibextid=ZbWKwL
Telegram https://t.me/ramkaran_nivesh
Whatsapp https://wa.me/message/U4UQQZUVNSO4G1
Disclaimer: Mutual Fund investment are subject to market risk, please read all scheme related documents carefully.
Comments
Post a Comment